फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Used to torture in the cellar, used to prepare cow dung cakes in santkabeernagar

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Used to torture in the cellar, used to prepare cow dung cakes in santkabeernagar
मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के एक गांव में पट्टीदारी के विवाद में रविवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने एक पक्ष की ओर से पिता-पुत्र समेत 13 लोगों पर घर में घुस कर छेड़खानी करने और पीटने के आरोप में केस दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से 13 नामजद समेत कुछ अज्ञात पर मारपीट और लूट के आरोप में केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक पक्ष की पीड़ित महिला का आरोप है कि रविवार की देर शाम गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आवाज सुनकर उसकी सास पहुंच गई तो युवक भाग गया। कुछ देर बाद युवक परिवार के सदस्यों के साथ गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर आया। वे अपशब्द कहने लगे। विरोध पर दरवाजे पर ईट -पत्थर फेंकने लगे। महिला परिवार के साथ घर में भागी तो वे भी अंदर घुस गए। आरोप है कि महिला और उसकी सास व ससुर को पीटकर घायल कर दिया। सोमवार की सुबह फिर आरोपी उसके घर पर चढ़ आए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर घर में घुसकर पीटने, ईट-पत्थर फेंकने और छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उसके घर पर रिश्तेदारों के जरिए चौथ लाया गया था। रविवार की शाम छह बजे उनके घर का बेटा सामान खरीदने बाजार गया था। रास्ते में विपक्षी उसको रोक लिए और पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने चेन और अंगूठी लूट ली और तमंचे से फायर कर दहशत फैलाई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 13 नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और लूट के आरोप में केस दर्ज किया है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में छेड़खानी और लूट का आरोप गलत पाया गया है। विवेचना से दोनों धाराएं हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed