फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar over woman's death in private hospital, report against doctor and staff

Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ पर रिपोर्ट

Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death in private hospital, report against doctor and staff
निर्मला हा​स्पिटल में जांच करती पुलिस-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के निर्मला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में सोमवार को महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर चिकित्सक समेत अस्पताल के स्टाफ पर रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो के रामबचन निषाद ने अपनी बीमार पत्नी बच्ची देवी (65) को 24 जनवरी को तड़के 3:10 बजे खलीलाबाद शहर के निर्मला हास्पिटल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा था और बच्ची देवी की तबीयत में काफी सुधार था। 26 जनवरी को सुबह करीब दस बजे अचानक उनकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

-
डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। बखिरा थाना क्षेत्र के बडगो के रामबचन ने तहरीर दी है। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर निर्मला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ नाम पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी और विसरा प्रिजर्व कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed