फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uproar by eunuchs at the police station demand for justice YouTuber Malti Chauhan

थाने में किन्नरों का हंगामा: यू-ट्यूबर मालती चौहान को न्याय दिलाने के लिए गोरखपुर से आए थे, बेबस नजर आई पुलिस

Mon, 11 Dec 2023 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 10:41 PM IST
सार

किन्नरों का कहना था कि यू-ट्यूबर मालती चौहान की मौत मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस बचा रही है। अगर दो दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो एसपी कार्यालय का घेराव करेंगी।

विज्ञापन
Uproar by eunuchs at the police station demand for justice YouTuber Malti Chauhan
थाने में किन्नरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संत कबीर नगर स्थित महुली थाना परिसर में एक महिला यू-ट्यूबर के नेतृत्व में गोरखपुर से पहुंचे किन्नरों के समूह ने जमकर बवाल काटा। थाने पर हंगामा करते नृत्य किया। पुलिस कर्मियों से जमकर बहसबाजी किया। आक्रोश देखकर पुलिस कर्मी खिसक लिए। 

विज्ञापन

किन्नरों का कहना था कि यू-ट्यूबर मालती चौहान की मौत मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस बचा रही है। अगर दो दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो एसपी कार्यालय का घेराव करेंगी। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी मशहूर यू-ट्यूबर मालती चौहान का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला था। यह मामला काफी हाई प्रोफाइल बन गया था। मृतका मालती चौहान के पिता ने थाने में तहरीर देकर दामाद विष्णु के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पति विष्णु को जेल भेज चुकी है। इसके बाद पिता ने दूसरी तहरीर सीओ को देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी मालती की मौत में तीन अन्य का भी हाथ है। 

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले में विष्णु को गिरफ्तार करके पीठ थपथपा रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की एक महिला यू-ट्यूबर के साथ काफी की संख्या में किन्नरों का समूह थाने पर पहुंच गया। इसी दौरान इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौजूद थे। किन्नरों का जत्था पहुंचा और स्वर्गीय मालती चौहान को इंसाफ दो, दोषियों को गिरफ्तार करो कि बात कहते हुए हंगामा करने लगे। 

इंस्पेक्टर अनिल सिंह जब शांत रहकर बात कहने की बात कही तो किन्नरों का समूह पुलिस पर आरोपो की झड़ी लगा दी। जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान किन्नर नृत्य करने लगे, तालिया पीटने लगे। पुलिस कर्मी स्थिति गंभीर होता देख खिसक लिए। 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कुछ किन्नर मेज पर भी चढ़कर तालियां पीट-पीट हंगामा करने लगे। करीब एक घंटे तक चले ड्रामा के बाद किसी तरह किन्नर शांत हुए। किन्नरों ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मालती चौहान की मौत के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो दो दिन बाद एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों का मानना है कि किन्नरों के आगे थानाध्यक्ष बेबस नजर आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed