Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Upload details of teachers and staff on the portal by November 15

Sant Kabir Nagar News: 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करें शिक्षक-कर्मियों का ब्योरा

Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Upload details of teachers and staff on the portal by November 15
संतकबीरनगर। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का ब्योरा 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर कर्मचारियों का विवरण शुद्धता के साथ अपलोड और अपडेट करने को कहा है। इसके आधार पर सभी का कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किया जाएगा। यह विवरण बोर्ड परीक्षा के प्रायोगिक कार्य, मूल्यांकन, परीक्षकों की नियुक्ति और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सहित अन्य जिम्मेदारियों के निर्धारण में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश के अनुसार शिक्षकों के नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि और अध्यापन विषय का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा।
शिक्षकों की नियुक्ति जिस स्तर यानी हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के लिए हुई है, उनके अध्यापन विषय का कोड भी उसी कक्षा के निर्धारित विषय कोड के अनुसार दर्ज करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed