फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: Now it is mandatory to bring Aadhaar along with admit card for the exam.

यूपी बोर्ड : परीक्षा में अब प्रवेश पत्र के साथ आधार भी लाना जरूरी

Thu, 29 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Now it is mandatory to bring Aadhaar along with admit card for the exam.
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को और सख्त कर दी है।
विज्ञापन

अब तक छात्र-छात्राओं को केवल प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल जाता था, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने और वास्तविक छात्र-छात्राओं की पहचान आसानी से करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक प्रवेश के समय छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड का मिलान करेंगे। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनसे वैकल्पिक पहचान पत्र के संबंध में दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा से पहले छात्र छात्राओं को इस नई व्यवस्था की जानकारी दें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं छात्र छात्राओं और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अवश्य साथ रखें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष, विश्वसनीय बनाने में सहायक होगा।

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि बोर्ड के नियमों के अनुसार काम करने के सभी को निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों लगेंगे सीसी कैमरे इस बार केवल शारीरिक जांच ही नहीं, बल्कि डिजिटल निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्र हाई-रिजॉल्यूशन सीसी कैमरों से लैस होंगे। इनकी सीधी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। सभी केंद्रों की जियो टैगिंग कराई गई है, ताकि केंद्रों की लोकेशन और वहां होने वाली गतिविधियों पर सटीक नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed