फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board exams begin today at 94 centres amid tight security

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin today at 94 centres amid tight security
डीआईओएस कार्यालय से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी करते कर्मी-संवाद
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 55, 240 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम आलोक कुमार ने परीक्षा डयूटी में लगे अधिकारियों को सचेत किया है कि अगर कही से कोई शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए सभी 94 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रश्न पत्र तीन दिन पूर्व ही केंद्रों पर पहुंचा दिए गए थे। जो डबल लॉक में रखे गए हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में उसे खोला जाएगा। वह भी सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की गई। जो भी कमियां दिखाई दी उसे दूर कराया गया। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिस पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। कंट्रोल रूम का नंबर 9198237934 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। छह सचल दल बने है वह लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। औचक जांच भी करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।


-----------

बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था

कुल परीक्षार्थी : 55,240
हाईस्कूल परीक्षार्थी : 28,392

इंटरमीडिएट परीक्षार्थी : 25,848

परीक्षा केंद्र : 94

केंद्र व्यवस्थापक : 94
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक : 94
जोनल मजिस्ट्रेट : 3

सेक्टर मजिस्ट्रेट : 10

स्टेटिक मजिस्ट्रेट : 94
कक्ष निरीक्षक : 2256
सचल दल : 6

------------

आज दो पालियों में होगी परीक्षा

8:30 बजे से 11:45 तक हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी

दो बजे से 5:15 तक इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी



00000000000000000
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी है। परीक्षा डयूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि हर केंद्रों की जांच करें और कहीं भी कोई कमी मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट दें। अगर किसी केंद्र पर नकल पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed