{"_id":"6ab80a79e91a169b060d6213","slug":"unrecognized-schools-remain-unchecked-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157953-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मान्यता विहीन विद्यालयों पर नहीं लग रही लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मान्यता विहीन विद्यालयों पर नहीं लग रही लगाम
विज्ञापन
धनघटा। तहसील क्षेत्र धनघटा में बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर लगाम लगाने में शिक्षा विभाग असफल है। मनमानी फीस वसूलकर विद्यालय प्रबंधकों ने विद्यालय को कमाई का जरिया बना रखा है।
नया शिक्षा सत्र जब शुरू होता है तो शिक्षा विभाग जोर-शोर से दावा करता है कि किसी भी कीमत पर बगैर मान्यता के विद्यालयों को संचालित नहीं करने दिया जाएगा। सत्र चलने के दौरान जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया जाता है लेकिन कमेटी की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई की गई यह बात किसी को पता नहीं चल पाती है।
शिक्षा विभाग के लचीले रवैया के कारण धनघटा, उमरिया बाजार, शनिचरा बाजार, हैंसर बाजार, लोहरैया आदि स्थानों पर बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित किए जाने की चर्चा जोरों पर है। संदीप, विनोद, आयुष, शंकर आदि का कहना है कि अगर अधिकारी ईमानदारी के साथ कार्रवाई करें तो बगैर मान्यता वाले विद्यालय संचालित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में बीईओ ज्ञानचंद मिश्रा का कहना है कि बगैर मान्यता के विद्यालयों की जांच कराई जाएगी। अगर कोई विद्यालय संचालित पाया गया तो उसे बंद कराया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद