फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   unlock

शर्तों के साथ आज से खुलेंगी दुकानें

Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
unlock
शर्ताें के साथ आज से खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में रहेगी मनाही, शनिवार और रविवार को रहेगा साप्ताहिक लॉकडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लॉकडाउन के कारण माह भर से अधिक समय से बंद बाजार आज से फिर शर्तों के साथ खुलेंगे। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी लेकिन कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉक डाउन रहेगा।

डीएम ने दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद में कोरोना के छह सौ से कम एक्टिव केस होने कारण शासन के निर्देश पर बाजार खोले जा रहे हैं। कोरोना अभियान से जुड़े फ्रंट लाइन वर्करों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों की पूर्ण उपस्थिति रहेगी। शेष सरकारी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थान भी खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन पर पाबंदी रहेगी लेकिन होम डिलिवरी की छूट होगी। शादी समारोह में 25 लोग और शवयात्रा में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। बस की सभी सीट पर लोग बैठ कर यात्रा कर सकेंगे। धार्मिक स्थलों पर पांच व्यक्ति ही मौजूद रहेंगे। सब्जी मंडी पूर्व की तरह खुलेगी, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेगी। कोचिंग संस्थान, जिम, शापिंग माल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। डीएम ने कहा कि बाजार खुलने के दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed