{"_id":"62f159fce21faa3fbf13313e","slug":"unique-id-of-students-khalilabad-news-gkp4465207137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभी विद्यार्थियों की होगी यूनिक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभी विद्यार्थियों की होगी यूनिक आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सभी विद्यार्थियों की होगी यूनिक आईडी
शिक्षा विभाग के यू डायस पोर्टल पर फीड होगा डाटा
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों के कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनेगी। इससे विद्यालयों में हो रहे फर्जी नामांकन पर रोक लगेगी। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर लगाम कसने में आसानी होगी।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। करीब 180 विद्यालय वित्त विहीन के तौर पर संचालित हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद से 913 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं। जिले में 2340 मान्यता प्राप्त विद्यालय कक्षा एक से 12वीं तक संचालित हो रहे हैं।
राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भर के शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। उन्होंने विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनाने की मांग की थी। अब इसे लागू करने की तैयारी शुरू गई है। यूनिक आईडी विद्यार्थी के आधार कार्ड से जुड़ा रहेगा। इससे एक विद्यार्थी का दो विद्यालयों में नामांकन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
यूनिक आईडी में विद्यार्थी के दर्ज विवरण को शिक्षा विभाग के यू डायस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे अगर विद्यार्थी एक विद्यालय को छोड़ दूसरे विद्यालय में जाता है तो वही यूनिक आईडी वहां भी काम आएगा। बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक (एमआईएस) बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने बताया कि कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनाने की तैयारी चल रही है।
...
कोट
कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की यूनिक आईडी बनाने की तैयारी चल रही है। इससे विद्यार्थियो को विद्यालय बदलने में परेशानी नहीं होगी। बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर रोक लगेगी।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए