{"_id":"5ab691f04f1c1be93f8b4bc7","slug":"unemployed-teachers-protest-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन का बहिष्कार करते वित्तविहीन शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुुट के शिक्षकों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ उपेक्षापूर्णा बर्ताव किया है। पूर्व में शुरू हुए मानदेय को बंद कर दिया गया है तथा भविष्य के लिए मानदेय के संदर्भ में निर्णय न करके अपने बजट में भी कोई प्रावधान नहीं किया है। इसलिए वित्तविहीन शिक्षकों का आंदोलन मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की घोषणा की जाए और नई सेवा नियमावली बनाई जाए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने मूल्यांकन बहिष्कार को हर कीमत पर जारी रखते हुए परिणाम आने तक आंदोलित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामानंद गौड़, अशोक चौधरी, ब्रह्मदेव सिंह, जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, श्याम धर सिंह, संजीव शुक्ल, चक्रपाणि भारती, राम सुंदर यादव, रामकरन चौधरी, अब्दुल आजाद, पीतांबर भारती, ओम प्रकाश पांडेय, दिनेश चौधरी, शंभुशरण श्रीवास्तव, मलय कुमार पांडेय, अनिल सिंह, बृजेंद्र कुुमार, शैलेंद्र कुुमार, अवधेश तिवारी, इंद्रसेन राय, त्रियुगी नाथ पांडेय, विजय प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।