{"_id":"665e0311cb6258e47b0f9bfe","slug":"underpass-power-block-will-be-available-in-three-to-four-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115499-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास: तीन से चार दिन में मिलेगा पावर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास: तीन से चार दिन में मिलेगा पावर ब्लॉक
Mon, 03 Jun 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण में ढांचा फिट हो चुका है। अब गर्डर निकालने की तैयारी है। इसके लिए तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसको लेकर पावर ब्लॉक की डिमांड की गई। पावर ब्लॉक मिलने के बाद हटा दिया जाएगा और पटरी व्यवस्थित कर दी जाएगी। इस दौरान ट्रेनें कॉशन पर चलेंगी।
खलीलाबाद के मुखलिसुपर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। बीच में मिले पावर ब्लॉक के दौरान गर्डर लगाने और ढांचा फिट करने का काम हुआ, जो अब पूरा हो चुका है। काम पूरा होने के बाद अब गर्डर हटाने के लिए एक बार फिर पावर ब्लॉक की जरूरत है। इसके लिए पावर ब्लॉक की डिमांड की गई। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में ब्लॉक मिल जाएगा।
इसके बाद गर्डर हटाने का काम होगा। साथ ही पटरी को व्यवस्थित किया जाएगा। इसमें तीन से चार दिन लगने की संभावना है। साथ अप्रोच का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान गुजरने वाली ट्रेनें कॉशन पर चलाई जाएंगी। यानी ट्रेनों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहेगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता रेलवे अतुल कुमार ने बताया कि अंडरपास का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गर्डर हटाने और पटरी लगाने के लिए पावर ब्लॉक मांगा गया है। इसके मिलते ही गर्डर हटाने और पटरी लगाने का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इसमें तीन से चार दिन लगेंगे।