{"_id":"66576ef0cfa2a6c3d50cfd24","slug":"underpass-construction-notice-to-demolish-houses-of-nine-people-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115243-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास निर्माण : नौ लोगों के मकान तोड़ने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास निर्माण : नौ लोगों के मकान तोड़ने का नोटिस
Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने दिया नोटिस, मकान का कुछ हिस्सा रेलवे का
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रोड रेलवे क्राॅसिंग के निकट अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इधर निर्माण में बाधा बन रहे नौ घरों को तोड़ने की नोटिस रेलवे प्रशासन ने दिया है। इन लोगों के मकान का कुछ हिस्सा रेलवे की जमीन में है। नोटिस में कहा गया कि या तो ये लोग खुद मकान तोड़ लें, नहीं तो रेलवे इन मकानों को तोड़गा।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वर्तमान में ढांचा को लाइन के नीचे फिट करने का काम चल रहा है। इस बाद अप्रोच आदि बनाने के लिए काम होना है, लेकिन नौ लोगों का मकान इसकी जद में आ रहा है। इन लोगों को रेलवे प्रशासन ने नोटिस थमाया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के घर का कुछ हिस्सा रेलवे की संपत्ति है। नोटिस में इन लोगों से स्वयं अतिक्रमण किए गए हिस्सों को तोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर रेलवे प्रशासन इसे तोड़ेगा।
अंडरपास निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गार्डर लगाने के साथ ढांचा फिट करने का काम चल रहा है। अप्रोच आदि के निर्माण में कुछ लोगों के घर का हिस्सा बाधा बना है। ऐसे में नौ लोगों को नोटिस दिया गया है। वह स्वयं उस हिस्सों को हटा लेंगे तो ठीक है, अन्यथा रेलवे खुद हटाएगा।
विज्ञापन
- अतुल कुमार, अवर अभियंता, रेलवे