फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Underground garbage store center will be built at two places in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में दो जगह बनेगा अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर

Sun, 28 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Underground garbage store center will be built at two places in the city
- पुरानी तहसील व बंजरिया मार्ग पर स्थान चिह्नित
विज्ञापन

- अलग-अलग रखें जाएंगे गीला व सूखा कूड़ा
- शहरवासियों को गंदगी से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में अब जगह-जगह कूड़ा नहीं दिखेगा। इसके लिए शहर के दो स्थानों पर अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर बनेगा। जिसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर बनने से शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलेगी।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं है। इसके कारण कूड़े को औद्योगिक क्षेत्र के साथ हरिहरपुर भेजा जा रहा है। हरिहरपुर में जहां कूड़ा डंप किया जा रहा है वहां के लोगों को भी दुर्गंध से परेशानी हो रही है। पालिका प्रशासन ने इससे निजात पाने के लिए अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कूड़ा स्टोर सेंटर को बनाने के लिए पुरानी तहसील व बंजरिया मार्ग पर स्थान चिह्नित किया गया है। यहां पर शहर से निकलने वाले कूड़े को रखा जाएगा। कार्ययोजना के मुताबिक दाेनों स्थानों पर अलग-अलग गीला व सूखा कूड़ा स्टोर करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन


शहर से रोजाना निकलता है 48 क्विंटल कूड़ा
नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्डाें से प्रतिदिन करीब 48 क्विंटल कूड़ा एकत्र होता है, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कूड़े को औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़े स्थान पर गिराया जा रहा है। साथ ही कूड़ा वाहन में भरकर हरिहरपुर के पास जोगाराजा मार्ग पर भेजा जा रहा है। इससे यहां के निवासी परेशान हैं। शहर निवासी रमेश कुमार, दुर्गेश आदि ने कहा कि कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र में गिराए जाने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण जीवन नारकीय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर बनने से मिलेगी राहत
शहर में अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर बनने से शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलने की संभावना है। सफाईकर्मी वार्डाें से निकलने वाले कूड़े को अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर पहुंचाएंगे। जहां से जेसीबी के जरिए कूड़े को निकालकर निस्तारण कराया जाएगा। शहर निवासी महेंद्र कुमार, दिलीप आदि ने कहा कि पालिका की यह पहल सराहनीय है।


शहर से निकलने वाले कूड़े को एकत्र करने के लिए दो स्थानों पर अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर बनाया जाएगा। इसमें सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा। एक माह में कार्य शुरू हो जाएगा। अंडरग्राउंड कूड़ा स्टोर सेंटर से जेसीबी के जरिए कूड़े को अन्य जगह ले जाकर निस्तारण कराया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed