फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Under international conspiracy being prejudiced relations with Nepal

अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत बिगाड़ा जा रहा नेपाल के साथ संबंध

Wed, 04 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत नेपाल के साथ भारत के संबंध बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। दुर्भाग्य है कि नेपाल की सरकार भी इसमें शामिल हो गई है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि इसी साजिश के तहत अब नेपाल हिंदू राष्ट्र नहीं रह गया। संतकबीरनगर में सांसद ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय नेपाल अशांत चल रहा है। नेपाल की जनता का ध्यान हटाने के लिए नेपाल का नेतृत्व भारत पर आरोप लगा रहा है। नेपाल सरकार का यह आरोप है कि भारत जरूरी सामानों की आपूर्ति रोक रहा है। पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की सरकार भारतीय वाहनों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है जिसके कारण संकट खड़ा हुआ है। यदि नेपाल की सरकार भारतीय वाहनों क ी सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगी तो फिर वाहन नेपाल कैसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब नेपाल में भूकंप आया था तो भारत सरकार ने तत्काल सहायता का हाथ बढ़ाया। भारत की जनता भी खुले हाथ से नेपाल की जनता की मदद में उतर गई। तब पूरी दुनिया ने भारत की तारीफ की।  

साहित्यकारों के सम्मान लौटने पर सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि  यह भी साजिश का हिस्सा है। अनावश्यक रूप से असहिष्णुता का हौवा खड़ा किया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि यह साहित्यकार तब कहां थे, जब सिक्खों का कत्लेआम किया गया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तभी से कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। इसमें कुछ साहित्कार भी शामिल हो गए हैं और सम्मान लौटाने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यकारों के कारण देश की साख विदेशों में प्रभावित हो रही है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed