{"_id":"6654cb18f5af17b3c804f06c","slug":"uncontrolled-truck-laden-with-sand-entered-the-house-couple-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115103-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बालू लदा अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बालू लदा अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दंपती घायल
Mon, 27 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार/पौली। धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित शनिचरा दुबौलिया गांव में सोमवार भोर में करीब चार बजे बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। जिससे घर के सामने का हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित दुबौलिया शनिचरा चौराहे के 200 मीटर पश्चिम खलील अहमद का मकान है। सोमवार भोर में करीब चार बजे पश्चिम तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। दरवाजे पर सो रहे खलील व उनकी पत्नी ट्रक में लदे बालू से दब गए। जिससे दंपती को गांव वाले किसी तरह बाहर निकाले। लेकिन दोनों को काफी चोट आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मलौली अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी है।
इसी तरह की घटना दो सप्ताह पहले दुल्हापार के तेलियागंज में हुआ था। घर में ट्रक घुसने से दंपती बाल-बाल बच गए। लोगों ने तेज गति से वाहन चालकों पर रोक लगाने की मांग की है।