{"_id":"64dfb6c5908281c9970191bb","slug":"two-youths-returning-from-dargah-sharif-in-ambedkar-nagar-died-in-an-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-1743-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंबेडकरनगर के दरगाह शरीफ से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंबेडकरनगर के दरगाह शरीफ से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के खरवनिया गांव के रहने वाले थे दोनों, धनघटा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंबेडकरनगर के दरगाह शरीफ से दर्शन करके बाइक से लौट रहे दो युवकों की शुक्रवार सुबह धनघटा गांव के पास हुए हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक बखिरा क्षेत्र के खरविनया गांव निवासी थे। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
बखिरा क्षेत्र के खरविनया गांव निवासी 22 वर्ष के हबीबुर्रहमान पुत्र एैश मोहम्मद बाइक से गांव के 45 साल के जमाल अहमद पुत्र सैयद अली के साथ बुधवार को अंबेडकरनगर जिले के किछौछा स्थित दरगाह शरीफ दर्शन करने गए थे। जबकि उनके छोटे भाई अतीकुर्रहमान दूसरी बाइक से गांव के वसीउल्लाह के साथ दर्शन को गए थे। इसके अलावा उनके पिता एैश मोहम्मद गांव वालों के साथ बस से गए थे। शुक्रवार को दर्शन करके हबीबुर्रहमान और जमाल अहमद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जबकि पीछे-पीछे उनके छोटे भाई अतीकुर्रहमान दूसरी बाइक से वसीउल्लाह के साथ चल रहे थे। धनघटा गांव के पास पहुंचते ही सामने से गुजरे ट्रक ने हबीबुर्रहमान की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही हबीबुर्रहमान की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे जमाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल जमाल अहमद को सीएचसी मलौली भेजवाई, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने जमाल अहमद को मृत घाेषित कर दिया। एसआई वीर बहादुर यादव ने बताया कि बाइक सवार काफी तेज गति से वाहन चला रहे थे। उसी दौरान वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार हबीबुर्रहमान और जमाल अहमद की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इस मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
इंसेट
एक ही गांव के थे दो युवक
धनघटा में हुए हादसे में बखिरा क्षेत्र के खरवनिया निवासी हबीबुर्रहमान और जमाल अहमद के मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, चीख-पुकार मच गई। दोनों पीड़ित परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित परिजन और गांव के लोग गमगीन थे। पीड़ित चाचा वकार अहमद ने बताया कि भतीजा हबीबुर्रहमान तीन भाइयों में बड़ा था। हबीबुर्रहमान मुंबई में कारपेंटर का काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना होने के तुरंत बाद दूसरी बाइक से चल रहे छोटा भतीजा अतीकुर्रहमान मौके पर पहुंच गया था। हादसे में घटनास्थल पर ही बड़े भाई हबीबुर्रहमान की मौत होने से छोटे भाई सहम गए। जबकि बस में ग्रामीणों के साथ सवार पीडि़त पिता बडे़ बेटे की मौत की खबर से सन्न रह गए। पोस्टमार्टम हाउस आए ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे मृतक जमाल अहमद भी मेहनत मजदूरी करते थे। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सिर्फ एक बेटे और दो बेटियों की शादी हुई है। घटना से दोनों परिवार गमगीन थे। संवाद