{"_id":"6a55c1b8bd36d8069a05a4ab","slug":"two-youths-killed-in-a-road-accident-on-ram-janaki-marg-in-sant-kabir-nagar-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर लौटते समय हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत- गांव में पसरा मातम; ट्रक भी पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटते समय हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत- गांव में पसरा मातम; ट्रक भी पलटा
Tue, 14 Jul 2026 10:27 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी. संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी. संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:27 AM IST
सार
सूचना पर चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पलटा ट्रक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनघटा थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर खरचा पेट्रोल पंप के पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के कुंडवा गांव निवासी संजय (30) अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से पौली चौराहे गया था। वापस गांव लौटते समय रामजानकी मार्ग पर खरचा के पास सड़क पार करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के कुंडवा गांव निवासी संजय (30) अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से पौली चौराहे गया था। वापस गांव लौटते समय रामजानकी मार्ग पर खरचा के पास सड़क पार करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना से कुंडवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।