{"_id":"5e3842ce8ebc3e4b017f8ae2","slug":"two-youth-come-from-china-khalilabad-news-gkp339618641","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से लौटे दो युवक, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से लौटे दो युवक, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
विज्ञापन

- सूचना पर सोमवार को दोनों व्यक्तियों के घर पहुंची टीम
- कोरोना वायरस के संदर्भ में दोनों व्यक्तियों से की पूछताछ
- 28 दिनों तक एहतिहात बरतने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। सेमरियावां क्षेत्र में चीन से लौटे दो युवकों की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को दोनों युवकों के घर पर पहुंची और पूछताछ के बाद एहतियात बरतने की अपील की।
जिला संर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि सेमरियावां क्षेत्र के दो युवक चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। एक युवक 12 जनवरी को चीन से वापस आया है और दूसरा युवक नौ जनवरी को चीन से वापस आया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी इन दोनों युवकों के बारे में सीएमओ कार्यालय को सूचना भेजी है। जिसके बाद सोमवार को उन दोनों लोगों के घरों पर स्वास्थ्य टीम के साथ जाकर परीक्षण किया गया है। दोनों व्यक्तियों में कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण नहीं है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें 28 दिन तक एहतियात बरतने का निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के परिवार वालों को भी सतर्कता बरने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि अचानक बुखार, खासी अथवा सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल नजदीक के सीएचसी जाकर चिकित्सक को दिखाए या उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे तो टीम घर जाकर इलाज करेगी। उन्होंने बताया कि इन युवकों पर लगातार निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही चीन से आने वाले लोगों की सूचना आम व्यक्ति भी हेल्प लाइन नंबर पर दे सकता है। लोगों के सहयोग से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।