फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two-year-old girl died due to snakebite, family immersed her in water

Sant Kabir Nagar News: सर्पदंश से दो वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों ने किया जलप्रवाह

Wed, 02 Jul 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl died due to snakebite, family immersed her in water
महुली/धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के घोरांग गांव में सर्पदशं से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने उसका जल प्रवाह कर दिया। वहीं सांप के काटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को दांत से काट लिया था। एहतियातन उसका गोरखपुर के बड़हलगंज में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

गांव के हल्का लेखपाल दीपक कुमार ने बताया कि घोरांग गांव के निवासी राजू कन्नौजिया की दो साल की बेटी वेदांशी मंगलवार की रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान रात दो बजे सांप ने काट लिया और वह रोने लगी।
विज्ञापन

परिवार को लगा कि चूहे ने काटा है। वे लोग उसे दवा लगाकर सुलाने का प्रयास करने लगे। करीब आधे घंटे बाद एक काला सा सांप वहां पर दिखाई दिया, लोगों ने उसकी पहचान करैत के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर आने पर वेदांशी की मां पूजा ने बताया कि बच्ची ने उसको भी काट लिया था। इससे परिवार के लोग डर गए और इलाज के लिए बड़हलगंज ले गए। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed