फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two trucks broke down in the city, people were troubled by the traffic jam.

Sant Kabir Nagar News: शहर में खराब हो गए दो ट्रक, जाम से परेशान रहे लोग

Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two trucks broke down in the city, people were troubled by the traffic jam.
शहर के ट्यूबेल कालोनी के पास लगा जाम।संवाद
-देर शाम तक लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत
विज्ञापन

- ट्रक ठीक होने पर लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को शहर में दो जगहों पर ट्रक खराब हो गए। इसकी वजह से पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। देर शाम तक ट्रक ठीक हुआ, तो लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस लाइंस के पास सड़क पर अचानक ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो गया। दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि यातायात पुलिस वाहनों को एक- एक कर किसी तरह निकालने में जुटी रही। इसके बाद भी लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। इसी दौरान मेंहदावल बाईपास के निकट डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास भी एक ट्रक सड़क पर खराब हो गया। इससे यहां भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और लोग परेशानी झेलते रहे।
विज्ञापन

किसी तरह वाहनों को बगल से निकालने का प्रयास होता रहा। देर शाम तक यह स्थिति बनी रही। इसके बाद ट्रक ठीक हुए तो यातायात व्यवस्था सामान्य हुई। जाम में फंसे दिनेश, सूर्यदेव आदि ने बताया कि सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण जाम में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। किसी प्रकार बगल से वाहन निकाल पाए। इस दौरान गर्मी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed