फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two teenagers blackmailed and raped a student

Sant Kabir Nagar News: ब्लैकमेल कर दो किशोरों ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers blackmailed and raped a student
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा के साथ दो किशोरों ने ब्लैकमेल करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दोनों किशोर सगे भाई हैं और उसी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने इस मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को उसका एक दोस्त तीन माह पूर्व हाईवे पर सरैया में स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान वहां उसके साथ भोजन के बाद कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध भी बनाया। इस दौरान उसे बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

उस दिन के बाद से अक्सर छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनैतिक संबंध बनाता रहा। छात्रा भयवश उसका विरोध नहीं कर पा रही थी।
इसी दौरान छात्र के बड़े भाई को भी उसके मोबाइल से बनाया अश्लील वीडियो मिल गया। वीडियो देखने के बाद वह भी उस छात्रा के पास पहुंचा और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों की लगातार ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से छात्रा तनाव में रहने लगी। ऐसी स्थिति में देख 7 फरवरी को उसकी मां ने पूछा कि बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है।

तुम्हारी हालत खराब होती जा रही है। पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रही हो। काफी कुरेदने पर उनकी बेटी फूट-फूट कर रोने लगी और मां को आपबीती बताई।
इतना सुनने के बाद मां के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। वह इस बात की शिकायत लेकर उन छात्रों के घर गई।
कारण यह था कि दोनों उसी क्षेत्र के दूसरे गांव के रहने वाले हैं। जब छात्रा की मां उनके घर पहुंची तो आरोपियों के माता-पिता के साथ बुआ ने गालियां और धमकी भी दी। इस मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों और उनके माता-पिता के साथ बुआ पर भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed