फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two teak trees were cut from Block Development Complex, office not aware

Sant Kabir Nagar News: खंड विकास परिसर से दो सागौन के पेड़ कटे, कार्यालय को जानकारी नहीं

Sat, 06 Jul 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two teak trees were cut from Block Development Complex, office not aware
- खंड विकास परिसर मेंहदावल की घटना, सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ने की जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। खंड विकास परिसर मेंहदावल में लगाए गए सरकारी पेड़ों में से सागौन के दो पेड़ कट गए लेकिन कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को मामले की जानकारी जब वन विभाग को हुई तो मौके पर वनकर्मी जांच के लिए पहुंचे और पेड़ काटने की पुष्टि हुई।

मेंहदावल खंड विकास परिसर में हरियाली के लिए सागौन और लिप्टस समेत कई पेड़ लगाए गए हैं। ताज्जुब की बात ये है कि खंड विकास अधिकारी आवास के समीप परिसर से दो सागौन के पेड़ कट गए और लकड़ी परिसर से हटा भी दी गई। लेकिन मामले की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी तक को नहीं हो पाई। शुक्रवार को किसी ने मामले की सूचना वन रेंज बेलहर कला को दी। उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कर्मचारी परिसर में आए और काटे गए पेड़ों की जांच शुरू की। वनकर्मियों की जांच में मोटे सागौन के पेड़ कटे हुए पाए गए। वन कर्मियों ने चोरी से काटे गए पेड़ की जांच पड़ताल के साथ ही उनकी माप भी कराई। और अपनी जांच आख्या रेंजर को देने की बात कही। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराएंगे दो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed