फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two suspicious youths were caught while trying to enter the chief's house.

Sant Kabir Nagar News: प्रमुख के घर में घुसने की कोशिश के दौरान दो संदिग्ध युवक पकड़े गए

Fri, 01 Sep 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two suspicious youths were caught while trying to enter the chief's house.
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोहरगड्ड़ी गांव निवासी व नाथनगर ब्लाॅक प्रमुख के घर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पूर्वी गेट से घुसने की कोशिश के दौरान दो युवक पकडे़ गए। पकडे़ गए दोनाें संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव के घर के पूर्वी गेट के पास गांव की कुछ मजदूर महिलाएं काम कर रही थीं। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक को घर में घुसने का प्रयास करता देख कर घर वालों को जानकारी दी। तब तक युवक झाड़ में छिपने का प्रयास किए, लेकिन शोर सुनकर पगडंडी के रास्ता से पैदल भागने लगे। प्रमुख राम वृक्ष यादव ने बताया कि वह मोबाइल से कुछ युवकों को जानकारी दिए। बाइक और चारपहिया वाहनों से युवकों ने हरिहरपुर-महुली मार्ग पर घेराबंदी करके भाग रहे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जबकि थोडी दूर स्थित बागीचे में बाइक के साथ दूसरे साथी को भी पकड़ा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों संदिग्ध युवकों को बाइक समेत लेकर थाने लेकर चली गई। प्रमुख के भाई राम दरस यादव ने दोनो संदिग्धों के खिलाफ चोरी की नीयत से रेकी करने की बात कहते नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एससओ भगवान सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed