{"_id":"a639858261c05a41038cabc55395b715","slug":"two-suspended-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो का लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में गेहूं की बुआई का समय चल रहा। ऐसे में खाद-बीज की कमी को लेकर क्षेत्रों से शिकायतें मिल रहीं हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान शुरू किया।
मेंहदावल क्षेत्र में एसडीएम मेंहदावल गौरव श्रीवास्तव व जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा तथा धनघटा क्षेत्र में एसडीएम धनघटा व उपनिदेशक कृषि शिवदत्त त्रिपाठी की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में 15 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उर्वरक के आठ नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा, जबकि उर्वरक के दो थोक विक्रेताओं की दुकानें बंद मिली, जिनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन दो थोक उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है, उनमें मेंसर्स कालूराम भगवानदास स्टेशन रोड खलीलाबाद व वी.वी. फर्टिलाइजर धनघटा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचने पर दोनों थोक उर्वरक की दुकानें बंद मिली, जिसके कारण निलंबन की कार्रवाई की गई।