फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two student leaders fainted on strike

Sant Kabir Nagar News: धरनारत दो छात्र नेता हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two student leaders fainted on strike
एक सप्ताह से बेमियादी धरने पर बैैठे थे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे छात्र नेताओं में से दो छात्र नेता सोमवार को बेहोश हो गए। साथी छात्र नेताओं ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पिछले 20 दिन से एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता आंदोलनरत हैं। एक सप्ताह से बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को धरने पर बैठे छात्र नेता सुधांशु देव चौरसिया और प्रीतम चौरसिया सोमवारकी दोपहर एक बजे के करीब अचानक गिर गए। साथी छात्रों ने उन पर पानी डाला, पर उन्हेेें होश नहीं आया तो जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। छात्र नेता शैलेेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से वह लोग बेमियादी धरना दे रहे हैं, पर प्रशासन उनकी एक नहीं सुन रहा है। शनिवार को तीन छात्र नेता बेहोश हुए और सोमवार को दो छात्र नेता बेहोश हुए हैं। प्रशासन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करेगा तब तक वह लोग धरने पर बैठे रहेंगे। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। छात्र नेता राधा शुक्ला ने कहाकि उनकी मांगे जायज है, ऐसे में प्रशासन को चुनाव की तिथि घोषित कर देनी चाहिए। इस उमस भरी गर्मी भी हम अपनी मांगो को लेकर डटे हुए है। इस दौरान राजेश यादव, अभिषेक सिंह, करन, सदानंद, अंकित, अमन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed