फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two sides clashed over a dispute, FIR lodged against four

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Mon, 04 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over a dispute, FIR lodged against four
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के महादेव गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित हरिराम ने बताया कि उनके पटीदार गोविंद के लड़के से और उनके भतीजे राजू से शुक्रवार को दिन में विवाद हुआ था। इस बात की रंजिश को लेकर शाम लगभग 7:30 बजे विपक्षी दीपक उर्फ हब्बू, संदीप उर्फ पंडित, सुनील कुमार उर्फ लालू, शिव उर्फ करिया, राजमती देवी, हरि गोविंद, खुशबू, बालेंद्र और सुनील की पत्नी आदि लोग लाठी-डंडा से लैस होकर उनके दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे।
विज्ञापन

वजह पूछने पर उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव एवं पड़ोस के लोग आए और बीच बचाव कराया। रात को भी घर घेरे हुए थे। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed