फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two shop barred to sell seed

दो दुकानों से बीज बिक्री पर रोक

Wed, 01 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
two shop barred to sell seed
धान का बीज - फोटो : internet
वरूण 110, तहलका नार्थ धान के बीज की रसीद नहीं दिखा पाए तो हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को मेंहदावल नगर पंचायत स्थित चार बीज भंडारों और एक उर्वरक की दुकान की जांच की। दुकान में वरूण 110 और तहलका नार्थ हाईब्रिड हार्जैनिक धान का बीज देखकर उसकी रसीद की मांग की।

लेकिन बीज भंडार के संचालक रसीद नहीं दिखा पाए। इस कारण दोनों बीज भंडारों से अग्रिम आदेश पर बीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही दामिनी ब्रांड और के एन सेवन धान के बीज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान धान बीज, अरहर और डीएपी खाद सहित कुल दस नमूने जांच हेतु लिए गए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया मेंहदावल कसबा स्थित भारत बीज भंडार, किसान बीज भंडार, न्यू भारत बीज भंडार, न्यू किसान बीज भंडार और एक उर्वरक की दुकान की जांच की। इन दुकानों से धान के आठ, अरहर और डीएपी उर्वरक का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया कि न्यू भारत बीज भंडार और न्यू किसान बीज भंडार के वहां वरुण 110, तहलका नार्थ हाईब्रिड हार्जैनिक धान की रसीद दुकानदार नहीं दिखा पाए। जिसकी वजह से इन दो दुकानों से बीज की बिक्री पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया ।

आगे बताया कि जिले में दामिनी ब्रांड धान बीज की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके अलावा शिकायतें मिल रही है कि के एन सेवन यानि काला नमक बौना प्रजाति के बीज की बिक्री हो रही है। ऐसे में अपने स्तर से इस ब्रांड की बीज की बिक्री पर भी पूर्णतया रोक लगा दिए हैं।


फर्जी रिसर्च के नाम पर बेचे जा रहे धान बीज की बिक्री पूर्ण रुप से प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जांच में इन दोनों वैरायटी के धान बीज की बिक्री होती पाई गई तो उस दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को भी सचेत किया है कि वह इन दोनों ब्रांड के बीज की खरीद न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed