{"_id":"69a09241bca7faa1d10a9893","slug":"two-samples-of-pan-masala-were-taken-after-a-raid-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146713-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छापामारी कर पान मसाला के दो नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छापामारी कर पान मसाला के दो नमूने लिए
विज्ञापन
खलीलाबाद में दुकान की जांच करते खाद्य अधिकारी-स्रोत खाद्य विभाग
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ग्रेड दो सतीश कुमार के नेतृत्व में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों पर छापामारा। इस दौरान पान मसाला के दो नमूने संग्रहीत किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि खलीलाबाद तहसील के आजाद चौक स्थित सृष्टि ट्रेडिंग कंपनी से पान बहार पान मसाला व राज किराना स्टोर से कमला पसंद पान मसाला का एक-एक सैंपल संग्रहीत किया गया। इस प्रकार कुल दो सैंपल संग्रहीत किए गए व साफ-सफाई ठीक न होने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस दी गई। संग्रहीत नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा हैं।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।