{"_id":"696e74f72d313eeef80015ba","slug":"two-passports-were-made-using-forged-documents-fir-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144688-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम कठहा भीठहा के राहुल ने कूटरचित दस्तावेज तथा आधारकार्ड वोटरकार्ड इत्यादि के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व पता में परिवर्तन कर दो पासपोर्ट बनवा लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भीठहा निवासी राहुल का 8 सितंबर 2014 को पासपोर्ट जारी हुआ। उसकी अवधि आठ सितंबर 2024 तक थी। आवेदक का नाम राहुल जन्मतिथि एक जनवरी 1992, पिता का नाम रामचंद्र, माता का नाम प्रेम बालिका देवी, पता भीठहा उर्फ कठहा दर्शाया गया था। जबकि दूसरे पासपोर्ट संख्या एन 6203058 में आवेदक का नाम राहुल कुमार, जन्मतिथि 16 जून 1996, पिता का नाम रामचंद्र, माता का नाम प्रेम बालिका, पता ग्राम भीठहा उर्फ कठहा, पोस्ट डिहवा, संतकबीरनगर का उल्लेख किया गया। आवेदक ने धोखाधड़ी तथा आधारकार्ड वोटरकार्ड इत्यादि के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर दो पासपोर्ट बनवाया। सीओ के आदेश पर एसआई अनिल कुमार राय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।