फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two parties clashed in the dispute of crop cutting

Sant Kabir Nagar News: फसल काटने के विवाद में भिड़े दो पक्ष

Wed, 05 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in the dispute of crop cutting
धनघटा। महुली क्षेत्र के लहरी सुअरहा में फसल काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे सिपाही के समझाने पर भी वे शांत नहीं हुए। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थाने में तैनात सिपाही ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महुली थाने पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने बताया है कि सोमवार को वह क्षेत्र में समन तामील कराकर लहरी सुअरहा में मौजूद थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने सूचना दी कि लहरी सुअरहा के बाहर खेत में गेंहू की फसल काटने की बात पर दो पक्षों में तकरार हो गई। वे हंगामा करने लगे। इससे अगल- बगल के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सिपाही सुनील कुमार जब वह मौके पर पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विवाद करने वाले लोग नहीं माने। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर दोनों पक्षों के सुरेंद्र चौरसिया और सुरेंद्र निवासी नीबाहोरील, विकास चौरसिया निवासी आद्योगिक क्षेत्र कोतवाली खलीलाबाद, संतोष चतुर्वेदी, शिवांग उर्फ सुशील चतुर्वेदी निवासी भिटहा, सुनील, प्रभु निवासी लहरी सुअरहा पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed