फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two freinds in crime

Sant Kabir Nagar News: दो दोस्तों की पिटाई कर छीन लिए 21,450 रुपये

Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
two freinds in crime
धनघटा। महुली पुलिस ने दो दोस्तों को मारपीट कर घायल करने और 21,450 रुपये छीन लेने के मामले में दस नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी शुभम यादव पुत्र विंध्याचल यादव का आरोप है कि उसके साथ गांव का रहने वाला दोस्त हरिओम धनघटा ने एटीएम से 22 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बाइक से हम दोनों महुली क्षेत्र के रिश्तेदारी भैंसहिया पहुंचे। कुछ समय बाद हम लोग वहां से निकलकर मुखलिसपुर चौराहे पर डाटा केबल लेने के लिए रुके।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सड़क किनारे खड़ी करके वह अकेले मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। बाइक के पास साथी हरिओम खड़ा था। इसी दौरान मुखलिसपुर निवासी कल्याण यादव अपने भाई राहुल यादव के साथ पहुंचे। अकारण उसके साथ झगड़ा करने लगे। यह देख वह भागकर पहुंचा। इतने में कल्याण यादव के पक्ष में अन्य साथी पहुंच गए। फावड़े की बेंट, लोहे के रॉड और लात घूसों से मारने पीटने लगे। वह दोस्त के साथ जान बचाने के लिए चौराहे पर स्थित एक दुकान में घुस गए और शटर गिरा लिया। उक्त विपक्षीगण पीछा करते हुए पहुंचे। शटर उठाकर पुन: पिटाई करने लगे। उक्त हमलावरों में किसी ने 21,450 रुपये छीन लिए। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। उक्त लोग जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपी कल्याण यादव, राहुल यादव, शुभम, महेंद्र, गोविंद, अमन निवासीगण मुखलिसपुर, अरविंद यादव निवासी चंद्रौटी, सुशील, शुभम निवासी खजुरिया कला, चंद्रभान निवासी हटवा, सोनू निवासी नोक्ता के अलावा चार अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ बलवा, डकैती, गाली गलौज, मारपीट, जानमाल धमकी, बाइक क्षतिग्रस्त करने, घर में घुस कर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed