{"_id":"660da107aca33f381a026d16","slug":"two-doctors-and-six-chos-found-absent-salaries-stopped-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112251-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो डाॅक्टर व छह सीएचओ मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो डाॅक्टर व छह सीएचओ मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
- दो एएनएम भी अनुपस्थित, सीएमओ ने मेंहदावल क्षेत्र के सात हेल्थ वेलनेस सेंटर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ ने बुधवार काे मेंहदावल क्षेत्र के सात हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान छह सीएचओ अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर नंदौर के निरीक्षण के दौरान सीएचओ आरती वर्मा गैरहाजिर रहीं। एएनएम उर्मिला मौके पर अनुपस्थित मिलीं। उपकेंद्र पर गंदगी फैली थी। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर पड़रिया में सीएचओ दिव्या चौधरी गैरहाजिर मिलीं। इसके अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर रानीपुर में सीएचओ किरन मौके पर मौजूद नहीं थीं। साथ ही एएनएम नजीरा बेगम भी गैरहाजिर थीं।
सीएमओ के निरीक्षण में हेल्थ वेलनेस सेंटर महदेवा में सीएचओ अनिल गुप्त अनुपस्थित मिले। वहीं पीएचसी परसापांडेय में डॉ. सुशांतपति त्रिपाठी और सीएचओ प्रीति यादव गैरहाजिर मिलीं। इसके अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर जब्बार पर सीएचओ शिवानी मौके पर मौजूद नहीं पाई गईं। पीएचसी साड़ेकला पर चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार गुप्त अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।