{"_id":"6aad76b423029eb4460ae32c","slug":"two-dengue-patients-have-been-found-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157531-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में डेंगू के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में डेंगू के दो मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को दो नए मरीज मिले हैं। जनवरी से अब आठ मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों में हो रही बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। उन्होंने इसकी रोकथाम और उपचार के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की है।
स्वास्थ्य महकमा डेंगू के मिले मरीजों की निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही संबंधित गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी करा रहा है। बता दें कि मौसम में रोज परिवर्तन हो रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है। साथ ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में डेंगू का पनपना तेज हो गया है।
सितंबर में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसमें एक सेमरियावां ब्लाॅक का तो दूसरा हैंसर ब्लॉक का रहने वाला है। दोनों की उम्र 22 और 25 वर्ष के करीब है। इन दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाया गया तो उन्होंने जांच लिखी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आकर इन दोनों ने जांच कराई। इसमें दोनों डेंगू पीड़ित निकले। इसके बाद चिकित्सकों ने इनका इलाज शुरू कर दिया। हालांकि दोनों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। स्थानीय स्तर पर सीएचसी उनकी निगरानी कर रही है।
लैब कर्मियों के अनुसार रैपिड जांच में अगर मरीज पॉजिटिव आता है तो उसकी एलाइजा जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आती है। जिले में जनवरी से अब तक आठ मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
अक्तूबर और नवंबर में डेंगू का प्रकोप अधिक होता है। ऐसे में जिला अस्पताल में पांच बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। ताकि गंभीर मरीज आने पर उनकी जांच कर इलाज किया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डेंगू से बचने के उपाय
- घर के आसपास या घर के अंदर पानी न जमा होने दें।
- कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन ऑयल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
- पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
- इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
0000000000000000
डेंगू के लक्षण
सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना।
000000000000
सितंबर में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। उनका इलाज घर पर ही चल रहा है। संबंधित सीएचसी की टीम उनकी निगरानी कर रही है। जनवरी से अब तक आठ मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। सीएचसी पर भी डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ