{"_id":"6813b3b73dcc62960105878b","slug":"two-criminals-arrested-with-two-stolen-bikes-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131980-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर तथा बरामद मोटरसाइकिल ।
धनघटा। महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलीनगर पुल के समीप चन्द्रौटी-अलीनगर मार्ग पर ईंट भट्ठे के निकट से चोरी की दो बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक बाइक गोरखपुर से तो दूसरी अयोध्या से चुराई थी और नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे।
क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्र बृहस्पतिवार को वह हमराही कांस्टेबल जुबेर अहमद व श्रीकांत के साथ क्षेत्र गश्त में निकले थे। इसी दौरान दो युवक अलीनगर से चंद्रौटी की तरफ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे। उन्हें घेरकर पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोर हैं।
आरोपियों की पहचान महुली थानाक्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी रोहित बढ़ई और काली जगदीशपुर के मोहरैया गांव निवासी अजय चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों चोराें को न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें जेल भेज दिया।