फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two brother against fir

Sant Kabir Nagar News: सगे भाइयों समेत आठ के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
two brother against fir
उधार का पैसा लौटाने के बहाने बुला कर चाचा-भतीजा समेत तीन को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोलहुआ में बुधवार को उधार का पैसा लौटाने के बहाने बुलाकर कुछ लोगों ने चाचा- भतीजा समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि जानमाल की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इस मामले में देर शाम पुलिस ने दो सगे भाई समेत आठ के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
कोल्हुआ निवासी बुद्धिराम पुत्र संतबली का आरोप है कि उनके भतीजे अवधेश ने गांव के ही पुरुषोत्तम को एक अप्रैल 2023 को पचास हजार रुपये एक माह के लिए उधार दिया था। समय बीत जाने के बाद जब अवधेश ने अपने रुपये वापस मांगे तो पुरुषोत्तम टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की शाम पुरुषोत्तम ने उसके भतीजे अवधेश को रुपये देने के लिए बुलाया। जब अवधेश पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद श्रवण कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी, मयंक कुमार पांडेय, पुरुषोत्तम, बद्रीनाथ, सत्यम, सुरेश तथा अनुपम लाठी डंडा, चाकू लेकर बैठे थे। आरोप है कि जैसे ही अवधेश वहां पहुंचा तो श्रवन और विजय ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए बैठे लोगों को ललकार दिया। जिस पर मौजूद आरोपी उस पर जान से मारने की नीयत से टूट पड़े, और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पीड़ित अपने एक सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचा तो उक्त आरोपी उन दोनों पर भी टूट पड़े। पिटाई से चाचा-भजीता समेत तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी दो सगे भाई समेत आठ लोगों पर बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed