{"_id":"6547e00bbf6fd769bb0bbc6d","slug":"two-bike-riding-youths-injured-after-being-hit-by-scorpio-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5170-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कार्पियो की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कार्पियो की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल
Mon, 06 Nov 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर स्थित खटियावां पेट्रोल पंप के सामने रविवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के गांव छितरापार निवासी जौहर अली ने बताया कि रविवार की सुबह उनका बेटा बेलाल अहमद बाइक से शादी का कार्ड बांटने सहबाज हुसैन के साथ जा रहा था। वह बीएमसीटी मार्ग पर स्थित खटियावां पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा ही था कि लोहरौली की तरफ से पिपरा बोरिंग की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। स्कार्पियो को चालक लेकर भाग गया। उन्होंने दुधारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ दुधारा चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है।