फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused sent to jail, third also arrested

Sant Kabir Nagar News: दो आरोपी भेजे गए जेल, तीसरा भी हुआ गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two accused sent to jail, third also arrested
दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को मुंबई ले जाने के प्रयास में थे आरोपी
विज्ञापन

जिस युवक पर दुष्कर्म का लगा आरोप, डीएनए जांच के लिए उसका लिया गया नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को बहला फुसला कर मुंबई ले जाने के प्रयास में पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जबकि सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। जिस आरोपी युवक पर एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था, पुलिस ने उसके डीएनए जांच के लिए नमूना जुटाया है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों समेत एक चचेरी बहन शनिवार रात अचानक घर से लापता हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। परिजन जब बेटियों की तलाश करके थक हार गए तो घटना की सूचना रात में पुलिस को दिए। जिससे पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक किशोरी के मोबाइल से ट्रेस किया तो तीनों किशोरियों का लोकेशन धनघटा क्षेत्र में ही मिला। पुलिस तेजी के साथ उनकी तलाश करके हैंसर बाजार से तीनों किशोरियों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। 15 वर्षीय और 12 वर्षीय सगी बहनों व 11 वर्षीय चचेरी बहन ने पुलिस को बताई कि तीनों आरोपी डीजे संचालित करते हैं। उनमें से एक आरोपी की रिश्तेदारी किशोरियों के गांव पर है। तीनों आरोपी किशोरियों को मुंबई ले जाने के लिए बहला फुसला कर राजी कर लिए। उसके बाद तय समय के मुताबिक घर से निकल गई। 12 वर्षीय किशोरी ने एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाई। इसके खिलाफ पुलिस दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज की है। चौकी इंचार्ज लोहरैया रजनीश राय ने बताया कि दो आरोपियों को पहले पकड़ा गया था। जबकि सोमवार को तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। तीनों किशोरियों का मेडिकल जांच कराया गया। एक किशोरी ने एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप मढ़ा। उस आरोपी युवक का डीएन जांच के लिए नमूना लिया गया है। पकड़े गए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed