फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accountants were hit by a vehicle and injured

Sant Kabir Nagar News: दो लेखपालों को वाहन मारी टक्कर, घायल

Tue, 20 May 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two accountants were hit by a vehicle and injured
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील के दो लेखपालों को एक चारपहिया वाहन ने उस समय ठोकर मार दी जब वे तहसील में जा रहे थे। घायल दोनों लेखपालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर बाजार में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


धनघटा तहसील के लेखपाल सत्येन्द्र यादव और आलोक कटियार बुधवार की रात 10 बजे के करीब बाइक से तहसील में जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में यह दोनों लेखपाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर बाजार पहुंचाया। वहां पर इन दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि यह दोनों लेखपाल अवैध मिट्टी खनन रोकने के लिए बनाई गयी टीम में शामिल हैं। आशंका जताई जाती है कि खनन माफियाओं ने इन दोनों लेखपालों को टक्कर मारा है। समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। दोनों लेखपालों के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन सकते में आ गया है। देर रात तहसील के अधिकारी अस्पताल की तरफ रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed