{"_id":"66e484edb3216e21500cb0b9","slug":"truck-stuck-on-ramjanaki-road-jammed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-120727-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर फंसा ट्रक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर फंसा ट्रक, लगा जाम
Sat, 14 Sep 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
- मड़पौना-तेलियागंज के बीच सड़क की हालत खराब
- दोनों किनारों पर लगी भारी वाहनों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मड़पौना-तेलियागंज के बीच राम जानकी मार्ग की हालत दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य यहां अब तक पूरा नही हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सड़क जलभराव है। बृहस्पतिवार की देर शाम धनघटा की तरफ जा रहा ओवरलोड ट्रक सड़क में फंस गया, जिसे 24 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका।
इसके चलते सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम में फंसे भारी वाहन सड़क पर आवागमन बहाल होने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार की सुबह जेसीबी से फंसे ट्रक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास सफल नही हुआ। एसडीएम धनघटा रमेश चंद ने बताया कि सड़क पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए शीघ्र जरूरी उपाय करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र सड़क की स्थित में भी सुधार कर दिया जाएगा।