फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck overturns on highway due to uncontrolled traffic jam

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम

Sat, 09 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns on highway due to uncontrolled traffic jam
- नेशनल हाईवे स्थित सेमरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- राजस्थान से अनार लादकर गोरखपुर जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित सेमरा गांव के पश्चिम में अनार से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल होकर ट्रक में फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने ट्रक से चालक को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने चालक की गंभीर हालत को देखकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से हालत नाजुक देक लखनऊ रेफर कर दिया। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।

चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा ने बताया कि राजस्थान से अनार लाद कर ट्रक गोरखपुर जा रहा था। शुक्रवार की आधी रात में अभी हाईवे स्थित सेमरा गांव के निकट पहुंचा ही था कि उसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बुरी तरह घायल होकर गाड़ी में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर का निवासी बताया जा रहा है। जिसका नाम व पहचान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed