फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck collides with auto, eight members of same family injured

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आठ घायल

Sat, 23 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with auto, eight members of same family injured
हादसे में घायल लोग।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया मीरगंज चौराहे पर शनिवार को 12 बजे के करीब हाईवे पर एक ट्रक चालक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार से संबंधित थे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खलीलाबाद भर्ती कराया गया। जहां पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी अमरजीत ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ खलीलाबाद समय माता मंदिर पर एक रिश्तेदार के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में जा रहे थे। कुर्थियां गांव के एक व्यक्ति के ऑटो को बुक किए थे। मीरगंज और भुवारिया के बीच में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दिया। इससे ऑटो पलट गया और सभी लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो को सीधा कर सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा। घायलों की पहचान दयाराम, सवारी, खुशी, निर्माला, दयाराम, संगीता व भगवानी देवी के रूप में हुई। चिकित्सक ने उपचार के दौरान निर्मला और दयाराम की स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed