फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trees fell in several places due to storms and rain; one person died, and the power supply was also disrupted.

Sant Kabir Nagar News: आंधी पानी से कई जगह गिरे पेड़, एक की मौत, बिजली व्यवस्था भी प्रभावित

Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trees fell in several places due to storms and rain; one person died, and the power supply was also disrupted.
पैड़ी दानोकुईया मार्ग पर बाइक पर गिरा पेड़-संवाद
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इसके चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। जगह-जगह पेड़ गिरने से जहां यातायात प्रभावित हुआ है। दानोकुइयां-पैड़ी मार्ग पर पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। शहर में जलभराव होने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी है। कारोबार भी करीब-करीब ठप रहा। बरदहिया में लगने वाली साप्ताहिक बाजार भी शनिवार को नहीं लग सकी है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। सड़कों व अस्पतालों में सन्नाटा दिखाई दिया।
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला बुधवार की शाम से शुरू हुआ है। इस बीच शनिवार को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इसके चलते स्कूल कॉलेज बंद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को चलाया जाने वाला टीकाकरण भी नहीं हो सका है। आंधी के चलते कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। सेमरियावां क्षेत्र के दानोकुइयां- पैड़ी मार्ग पर पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मकदूमपुर में छप्पर गिरने से पशु दब गए, हालांकि लोगों ने प्रयास कर पशुओं को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के बरई टोला, जिला अस्पताल परिसर और सामने, मेंहदावल बाईपास, विधियानी, बरदहिया बाजार, गोलाबाजार, छोटी सरौली आदि क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। अस्पतालाें में भी काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर लोग घरों में रही रहने को मजबूर रहे। आंधी व बारिश के चलते औद्योगिक क्षेत्र, छोटी सरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र में इससे उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ा है। शहर के बरदहिया में साप्ताहिक बाजार भी नहीं लग की। ऐसे में व्यापारियों को निराश होना पड़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के मुताबिक चक्रवात अर्नव के चलते समस्या बढ़ी है। अभी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।
0000000000000000000000000
कई मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र में करीब 48 घंटे से तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को तेज हवा के चलते अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टेमा-सेमरियावां मार्ग पर नव्वा गांव स्थित पेट्रोल पंप और संत रविदास मंदिर के बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक राहगीर रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।
इसी तरह पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग और बाघनगर-उंचहराकला मार्ग पर भी तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से आवागमन ठप रहा। दोनों मार्गों पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों को आगे जाने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने पेड़ हटाकर जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार लगातार तेज हवा और बारिश के कारण सड़क किनारे खड़े कई पेड़ कमजोर हो गए हैं। ऐसे में अन्य पेड़ों के गिरने की आशंका बनी हुई है। इरशाद अहमद, वसीम अहमद, अबूजर , राम कुमार आदि ग्रामीणों ने प्रमुख मार्गों पर खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।
00000000000000000000000
सांथा-मेंहदावल मुख्य मार्ग के गनवरिया चौराहे पर भरा पानी, राहगीर परेशान
सांथा। विकास खंड क्षेत्र में सांथा-मेंहदावल मार्ग पर स्थित गनवरिया चौराहे के मुख्य मार्ग पर बारिश से जलभराव की समस्या से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाली न होने के कारण सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
पैदल राहगीरों को सड़क के किनारे से निकलने के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनवरिया चौराहा क्षेत्र का प्रमुख आवागमन वाला स्थान है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तहसील मुख्यालय मेंहदावल, बांसी, खलीलाबाद और आसपास के गांवों की ओर आते-जाते हैं। बारिश होने के बाद सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। रामचंद्र मद्धेशिया, बबलू चौधरी, बृजेश मद्धेशिया, सिंदु झा, तुलसी, संतोष वर्मा, दीपक विश्वकर्मा, गुफरान आदि लोगों ने बताया कि चौराहे पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से गनवरिया चौराहे पर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
000000000000000000000000000
24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
लोहरैया। कोचरी उपकेंद्र के औराडाड़ फीडर से जुड़े गांवों में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग परेशान हैं। पानी की टंकियां सूख गई हैं।आटा चक्की नहीं चलने से कई परिवारों को रोटी के बजाय चावल से काम चलाना पड़ रहा है।
बारिश के मौसम में बिजली के अभाव में सोलर पैनल भी अपेक्षित मदद नहीं कर पा रहे हैं। बिजली न रहने से सबसे अधिक असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। कंप्यूटर सिस्टम बिजली के अभाव में नहीं चल पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रोजमर्रा के जरूरी काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
दूसरी तरफ अर्नव तूफान के असर से शनिवार को लौहरैया क्षेत्र में करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण लोग घरों में कैद रहे। दिनभर सड़कें सूनी रहीं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। ददरवार-डिहवा मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।

बाद में ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाकर रास्ता चालू कराया गया। आंधी- पानी के बीच धान की फसल गिर गई है। सब्जियों को भी नुकसान है। बारिश और तेज हवा के कारण पशुपालक खेतों से हरा चारा काटने नहीं जा सके। इससे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया।लगातार खराब मौसम के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed