फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tree plantation polution

Sant Kabir Nagar News: एक पौधा लगाएं, जीवन में खुशहाली लाएं

Mon, 05 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
tree plantation polution
विश्व पर्यावरण दिवस के अपसर पर लोक निमार्ण विभाग कार्यालय में शपथ लेते अधिकारी।संवाद
संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। एचआर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही सरकार विभागों में पौधरोपण भी हुआ। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी ली। इस दौरान कहा गया कि अपने जीवन में एक पौधा लगाएं और खुशहाली लाएं एचआर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। जो कॉलेज परिसर में शुरू होकर मेंहदावल बाईपास तक गई। रैली में सीडीओ संत कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. सीपी त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य शामिल रहे। इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज में पर्यावरण संगोष्ठी हुई। इसमें डीएम संदीप कुमार ने कहा कि हम सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में एसपी सत्यजीत गुप्त ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, प्राचार्य बृजेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज विद्यार्थी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरक पीडब्यूल्डी में पौधरोपण हुआ। यहां अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय, विमल गुप्ता, राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन अनवरी बेगम ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, अहमद जेई, पूर्व सभासद मो असद अंसारी, सभासद भोलू पासवान, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद मेंहदी हसन, संजय दूबे, विशाल वर्मा, विशाल सिंह, आलोक कुमार वर्मा, डेनिश अंसारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से धनघटा के कृषि विज्ञान केंद्र बगही पर कृषि वैज्ञानिक एवं केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने किसानों को पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेतों में मृदा के स्वास्थ्य और जलस्तर में हो रही गिरावटों के कारणों तथा मृदा के स्वस्थ रखने के विभिन्न उपायों को जन-जन तक पहुंचाना एवं उनको क्रियान्वित करना है।
इस अवस पर डॉ. देवेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार कश्यप, डॉ. राघवेंद्र सिंह विक्रम, डॉक्टर सतीश चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी के प्रांगण में पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां पर प्रबंधक गिरधारी लाल, घनानंद मिश्रा, डीएन यादव, अनूप पांडेय राजेश यादव, सत्य प्रकाश यादव, सर्वेश प्रजापति, लोकेश शुक्ला, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में जफीर अली ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्राथमिक विद्यालय ढोढ़ई में प्रधानाध्यापक राम निवास , छपिया छितौना में प्रधानाध्यापक मो शोएब अख्तर, करही में प्रभारी खालिद महमूद, महुआरी स्कूल में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अनिल ने शपथ दिलाई।

000000000000000
जिला पंचायत कार्यालय पर हुआ पौध रोपण
संतकबीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे हरियाली आती है और पर्यावरण संरक्षित होता है। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी एके शुक्ला, राहुल यादव बादल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed