{"_id":"64adab2f8c7efc1979086215","slug":"tree-plantation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-173-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़- पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे अहम : डाॅ उदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़- पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे अहम : डाॅ उदय
Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्राओ पौध वितरण करते प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी।संवाद
संतकबीरनगर। पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। ये बातें सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्रों के बीच पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहीं। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ों मत पौधा को केवल उसकी निगरानी करें। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने में प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं में करीब 200 पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, नितेश द्विवेदी, अशोक चौबे, अर्चना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।