फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree falls on power lines; power outage in several villages, including Bakhira.

Sant Kabir Nagar News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, बखिरा समेत कई गांवों में बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on power lines; power outage in several villages, including Bakhira.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचेठी गांव में मुख्य विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। नगर पंचायत बखिरा और आसपास के दर्जनों ग्रामीण इलाकों में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पचेठी गांव के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर तेज हवा की वजह से एक पेड़ गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए और आपूर्ति बंद हो गई। लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण नगर पंचायत बखिरा के मुख्य कस्बा समेत अमरडोभा, रसूलाबाद और आसपास के दर्जनों गांवों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली नहीं आई। पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम होते-होते क्षेत्र के अधिकांश घरों और दुकानों के इन्वर्टर डिस्चार्ज होकर बैठ गए। रात होते ही कस्बे और ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। बिजली न रहने से पेयजल संकट के साथ-साथ उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना संबंधित विद्युत उपकेंद्र पर देकर लाइन को जल्द ठीक कराने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed