{"_id":"6ab80942c135fc3a8e07b8ba","slug":"tree-falls-on-auto-rickshaw-passengers-have-a-narrow-escape-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157929-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑटो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑटो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा चौराहे के पास शनिवार को तेज हवा के चलते अचानक एक पेड़ ऑटो के ऊपर गिर गया। हादसे के समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी, सिर्फ चालक सेमरियावां की तरफ जा रहा था। हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो दुधारा चौराहे से सेमरियावां की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दुधारा चौराहे के पश्चिम तरफ सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक ऑटो के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ सड़क पर गिरने से बीएमसीटी मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
लगातार तेज हवा और बारिश के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ों से हादसे की आशंका को लेकर राहगीरों में चिंता बनी हुई है।