{"_id":"6543ee75f7e47aabce0fae74","slug":"training-will-be-given-for-national-income-scholarship-examination-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5048-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा पांच नवंबर को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने नोडल शिक्षकों की बैठक में दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में जनपद से 1181 छात्रों ने फार्म भरा है। विकास क्षेत्र बेलहर कलां से उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के 191 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की दृष्टि से जनपद में बेलहर कलां की स्थिति काफी अच्छी है। पहली बार इतनी अधिक संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं से मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ता है। बीईओ ने समस्त प्रधानाध्यापकों को परीक्षा पूर्व अपने छात्रों को मानसिक अभिरुचि परीक्षण (एमएटी ) तथा शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (एसएटी) पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास अवश्य कराने के निर्देश दिए, जिससे अधिकाधिक संख्या में परीक्षार्थी उत्तीर्ण होकर इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में नोडल शिक्षक नवीन त्रिपाठी, मनोज कुमार, खान ओसामा, मोहम्मद नसीम, सुधांशु, जुबैर अहमद, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।