{"_id":"602bee8f8ebc3ee96f77823d","slug":"training-of-anm-and-aasha-worker-khalilabad-news-gkp384986791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
- अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रशिक्षण का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ने आशा और एएनएम को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान फैमली फोल्डर बनाने व सी बैक फार्म भरने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण को सही ढंग से कराने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न सेंटरों का निरीक्षण किया।
गैर संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए जिले में 92 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए है। यहां पर ओपीडी संचालित करने के साथ ही शुगर, उच्च रक्तचाप, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की जांच व उपचार होना है। इसके लिए कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती की गई है। मंगलवार को इन सेंटरों के अधीन कार्यरत आशा व एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पूरा ब्यौरा आशा भरेंगी। इसमें जो भी लोग शुगर, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोगी होंगे उनका फार्म भरकर अपलोड कराया जाएगा। समय-समय पर उनकी जांच होगी और उपचार किया जाएगा। इस बीच जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बघौली ब्लॉक के धनखिरिया सेंटर का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करें। जबकि खलीलाबाद के ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक महेंद्र त्रिपाठी ने देवरिया गंगा, कोड़रा और गिरधरपुर सेंटर का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द से जल्द फार्म भरवाया जाए और उसे अपलोड कराया जाए।