फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trained to fill up SIR forms

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर प्रपत्र भरने के लिए किया प्रशिक्षित

Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trained to fill up SIR forms
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक पर बृहस्पतिवार को एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, बीसी सखी और पंचायत सचिव ने हिस्सा लिया। उन्हें मतदान बूथवार बीएलओ के सहयोगी की जिम्मेदारी दी गई। प्रपत्र सही तरीके से भरने के लिए प्रशिक्षित किया गया। डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एसआईआर संबंधी कार्य को 25 नवंबर तक हर हाल में पूरा करा लें। हर बूथ पर दो अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे जो बीएलओ का सहयोग टीम भावना से करेंगे। इस कार्य में कोताही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। विधान सभा सूची 2003 में शामिल और छूटे मतदाताओं का नाम पिता के नाम के साथ दर्ज होना अनिवार्य है। मतदाताओं की हर शंका और परेशानी का निदान करें।
विज्ञापन

बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ के सहयोग के लिए ब्लाक कर्मी पूरी तरह मुस्तैदी के साथ काम करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को प्रपत्र भरने के सही तौर तरीके के बारे में डेमो करके समझाया गया। पंफलेट भी वितरित हुआ। इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, पंचायत सचिव शिवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव, विश्राम यादव, जयंत कुमार, अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : बेलहर। मेंहदावल एसडीएम संजीव कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बेलहर ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में फॉर्म भरने और सत्यापन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed