फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trailer caught fire, driver and operator saved their lives by jumping

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 09 Jan 2023 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक व परिचालक ट्रेलर से कूद गए। थोड़ी देर में आग ने उग्र रूप ले लिया। आसपास गांव के लोग एकत्र होकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती गई।

विज्ञापन
Trailer caught fire, driver and operator saved their lives by jumping
बेलहर थाना क्षेत्र के पंडरिया पुल के पास शार्ट सर्किट से लगी आग से जली ट्रेलर।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

नंदौर-बस्ती मार्ग पर बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास शनिवार रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई। चालक ने वाहन रोक दिया। चालक और परिचालक ने ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। उसमें मौरंग लदा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी बुलाई गई। अग्निशमन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रात में 18 चक्का मोरंग लदा ट्रेलर बस्ती से नंदौर आ रहा था। बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के पास ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक व परिचालक ट्रेलर से कूद गए। थोड़ी देर में आग ने उग्र रूप ले लिया। आसपास गांव के लोग एकत्र होकर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती गई।
विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ वाहनों कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे एसओ बेलहर अमित कुशवाहा, दुर्गजोत के चौकी प्रभारी अनिल प्रकाश पांडेय, सिपाही सत्यप्रकाश ने अग्निशमन विभाग की गाड़ी को बुलवाया। चालक बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मौलानी बुजुर्ग निवासी इमरान ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed